यूएस-इजरायल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की आग में पूरा मिडिल ईस्ट तप रहा है. ईरान के कुवैत में एक पॉवर स्टेशन पर किए हमले में एक भारतीय कर्मचारी की मौत हो गई. ईरान के अटैक में एक बिल्डिंग भी क्षतिग्रस्त हुई है. कुवैत के बिजली और जल मंत्रालय ने सोमवार (30 मार्च) को इसकी पुष्टि की.

मंत्रालय ने जारी किया बयान

कुवैत के बिजली, जल और ऊर्जा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह घटना रविवार (29 मार्च) शाम को हुई. कुवैत ने इसे देश पर ईरान की आक्रामकता का हिस्सा बताया. मंत्रालय की ओर जारी किए गए बयान में बताया गया, कुवैत में पावर प्लांट की सर्विस बिल्डिंग और वाटर प्लांट पर ईरान की ओर से हमला किया गया. इस हमले में एक भारतीय कर्मचारी की मौत हो गई, साथ ही इमारत को भी काफी नुकसान पहुंचा है.

राहत-बचाव दल ने शुरू किया काम

पॉवर मिनिस्ट्री की ओर से बयान में बताया गया कि घटना के बाद प्रभावित स्थल को सुरक्षित करने के लिए सुरक्षा अधिकारियों और टेक्निकल टीम और राहत बचाव टीम, राहत-बचाव दल के साथ संबंधित संस्थाओं ने आपातकालीन योजनाओं के अनुसार अपना काम शुरू कर दिया.

अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

मंत्रालय की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वह शांति बनाए रखें और अफवाहों पर ध्यान न दें. लोगों से केवल आधिकारिक सोर्स से मिलने वाली जानकारी पर ही भरोसा करने की अपील की गई है. साथ ही घटनाक्रम पर लगातार सही अपडेट देने का भरोसा दिया गया.

ईरान जंग से कुवैत को बड़ा नुकसान

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच छिड़ी जंग के चलते कुवैत को भी बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है. ईरान ने मिडिल ईस्ट में स्थित अमेरिकी बेस और बुनियादी ढांचों को टारगेट बनाया है. कुवैत के रक्षा मंत्रालय की ओर से एक अलग बयान में बताया कि करीब एक महीन पहले शुरू जंग के बाद से अब तक देश पर कुल 307 बैलेस्टिक मिसाइलें, दो क्रूज मिसाइल और 616 ड्रोन अटैक हो चुके हैं.

— وزارة الكهرباء والماء والطاقة المتجددة 🇰🇼 (@mew_kwt) March 29, 2026

कुवैत रक्षा मंत्रालय की ओर से रविवार (29 मार्च) को बताया गया कि बीते 24 घंटे में उसने 14 बैलिस्टिक मिसाइलों और 12 ड्रोनों का पता लगाकर उन्हें निष्क्रिय कर दिया है.

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights