एयरपोर्ट पर लगेज से छेड़छाड़ और सामान चोरी का मामला सामने आया है। मुंबई से फ्लाइट से इंदौर पहुंचे एक व्यापारी के बैग का ताला टूटा मिला और अंदर रखा कीमती सामान गायब था। मामले में एरोड्रम थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

PunjabKesari

शिकायतकर्ता के अनुसार, वे 2 मई को मुंबई से एअर इंडिया की फ्लाइट AI2591 से इंदौर पहुंचे थे। उन्होंने तड़के सुबह 4 बजे अपने दो बैग चैकिंग काउंटर पर दिए थे। फ्लाइट 7 बजकर 25 मिनट की थी। इसके बाद इंदौर आकर जब उन्होंने एयरपोर्ट पर बेल्ट नंबर-2 से अपना सामान लिया, तो बड़े सूटकेस का ताला टूटा था और चेन खुली हुई मिली।

PunjabKesari

वही फरियादी ने पूरे मामले की शिकायत एरोड्रम पुलिस को की थी। जहां पुलिस ने चोरी की FIR दर्ज कर ली है। पुलिस ने एयरलाइन स्टाफ से भी घटना को लेकर जानकारी मांगी है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। हिमांशु ने एअर इंडिया को मेल करने के साथ ट्वीट भी किया है। बहरहाल इंदौर एयरपोर्ट से एक यात्री का छोटा सा सामान भी चोरी होना कहीं ना कहीं बड़े सवाल खड़े कर रहा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights