यरूशलेमः इजरायल-मिस्र सीमा पर शनिवार को हुई गोलीबारी में तीन इजरायली सैनिकों के साथ ही मिस्र के एक सैनिक की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दोनों देशों की सीमा पर हिंसा का यह दुर्लभ मामला है।

इजरायली सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल रिचर्ड हेच ने कहा कि झड़प बीती रात शुरू हुई जब सैनिकों ने सीमा पर मादक पदार्थ तस्करी के प्रयास को रोकने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि कई घंटे बाद एक सुरक्षा चौकी में दो सैनिकों की गोली लगने से मौत हो गई। गोलाबारी के बाद सैनिकों ने रेडियो संचार का कोई जवाब नहीं दिया, जिसके बाद उनके शव बरामद हुए। हेच ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि यह झड़प मादक पदार्थ तस्करी के भंडाफोड़ से जुड़ी है।

सेना ने कहा कि गोलीबारी की दूसरी घटना में मिस्र सीमा बल के एक कर्मी की मौत हो गई। इसी गोलीबारी में एक इजरायली सैनिक की भी जान चली गई। मिस्र की सेना ने कहा कि उसके एक सैनिक ने सीमा सुरक्षा बैरियर पार करते हुए मादक पदार्थ तस्करों का पीछा किया, लेकिन इस दौरान इजरायली बलों ने गोलीबारी शुरू कर दी। सेना ने कहा कि घटना में मिस्र के एक सीमा रक्षक की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights