जम्मू की जड़ से आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए सुरक्षाबलों के जवान लगातार कोशिश कर रहे हैं. कई ऐसे ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं जिसने आतंकियों की नींद उड़ा दी है. किश्तवाड़ के छात्रु इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है और ये चौथे दिन भी जारी रही. आतंकी किसी भी तरह से बचकर निकल का पाए इसके लिए किश्तवाड़ के पांच इलाकों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं.

बंद हुई इंटरनेट सेवाएं
किश्तवाड़ के छात्रु के के अलावा उससे लगे चिंगाम, सिगड़ी, सिंहपुरा, डोलगाम और निदगम में इंटरनेट सेवाएं बंद की गई हैं. सुरक्षा बलों ने जैश के टॉप आतंकी सैफुल्लाह को घेरा हुआ हुआ. सैफुल्लाह के पहले जवानों ने आतंकी आदिल को ढेर कर दिया है.

गृहमंत्री ने किया था दौरा
इससे पहले गृहमंत्री अमित शाह ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा का दौरा किया था, साथ ही एक एहम उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक भी की थी. जिसमें एंटी infiltration ग्रीड को स्ट्रांग करने के साथ साथ एंटी ड्रोन सिस्टम, बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम को और सख्त करने के निर्देश दिए हैं. इसके अलावा गृहमंत्री ने विभिन्न इलाकों में चल रहे आतंक विरोधी अभियानों को तेज करने के निर्देश भी जारी किए हैं. साथ ही अमित शाह आज जम्मू कश्मीर के मुख्य मंत्री समेत अभी अधिकारियों से मुलाकात की. जिसमें जम्मू कश्मीर में चल रहे developmental प्रोजेक्ट्स पर चर्चा हुई.

सुरक्षा की भी समीक्षा
बता दें कि गृह मंत्री 5 फरवरी 2026 को देर शाम जम्मू पहुंचे थे. उन्होंने पहले राजनीतिक नेताओं से मुलाकात की और फिर उन्होंने एक उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक की, जिसमें क्षेत्र में सुरक्षा, सीमा प्रबंधन और आतंकवाद विरोधी प्रयासों की समीक्षा पर ध्यान केंद्रित किया गया. शाह ने लेफ्टिनेंट गवर्नर और BSF, IB और J&K पुलिस जैसी एजेंसियों के प्रमुखों के साथ उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा की अध्यक्षता की ताकि आतंकवाद विरोधी रणनीतियों और घुसपैठ विरोधी उपायों का मूल्यांकन किया जा सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights