मेष : टीचिंग, कोचिंग, फोटोग्राफी, डैकोरेशन, टूरिज्म, कंसल्टैंसी का काम करने वालों को अपने कामों में भरपूर लाभ मिलेगा।
वृष : व्यापारिक तथा कामकाजी दशा संतोषजनक, खुशदिल मूड के कारण आपको हर काम सहल दिखाई देगा, तबीयत में जिंदादिली रहेगी।
मिथुन : खर्चों की अधिकता के कारण किसी समय अर्थ तंगी जैसी स्थिति के साथ निपटना पड़ सकता है, नुकसान का खतरा बना रहेगा।
कर्क : सितारा धन लाभ वाला, कारोबारी टूरिंग, प्लानिंग, प्रोग्रामिंग लाभ देगी, वैसे आम हालात भी अनुकूल चलेंगे, इज्जत मान की प्राप्ति।
सिंह : राजकीय काम हाथ में लेने पर पाजिटिव नतीजा मिलने की आशा, शत्रु कमजोर, तेजहीन रहेंगे, कारोबारी कामों में लाभ।
कन्या : आम सितारा मजबूत जो हर मोर्चे पर आपके कदम को बढ़त की तरफ रखेगा, आपकी प्लानिंग, प्रोग्रामिंग आगे बढ़ेगी।
तुला : सितारा सेहत को बिगाड़ने तथा पांव को फिसलाने वाला, किसी पर भी जरूरत से ज्यादा भरोसा न करना चाहिए।
वृश्चिक : कारोबारी कामों की दशा बेहतर, तबीयत में जिंदादिली तथा मन हर काम को करने के लिए राजी दिखेगा।
धनु : किसी पावरफुल शत्रु के टकरावी मूड के कारण परेशानी बढ़ने का डर, किसी पर भी ज्यादा भरोसा न करें।
मकर : संतान साथ देगी, सपोर्ट करेगी, को-आप्रेट करेगी तथा आपके किसी काम को संवारने में हैल्पफुल होगी।
कुंभ : जायदादी कामों को हाथ में लेने पर बेहतर नतीजा मिलने की आशा, बड़े लोग कंसिडरेट रहेंगे।
मीन : मित्रों, बड़े लोगों के साथ मेल संपर्क फ्रूटफुल रहेगा, कामकाजी कामों में भी कदम बढ़त की तरफ रहेगा, इज्जत-मान की प्राप्ति।
