मेष : कारोबारी दशा बेहतर, कोशिशों इरादों में कामयाबी मिलेगी, तेज प्रभाव दबदबा बना रहेगा, मगर मन अशांत परेशान डिस्टर्ब सा रहेगा।
वृष : ध्यान रखें कि उलझनों समस्याओं के कारण आपका कोई बना बनाया प्रोग्राम न खराब हो जाए, खर्चों का प्रैशर भी रहेगा।
मिथुन : सितारा व्यापार कारोबार में लाभ देने तथा अर्थ दशा कंफर्टेबल रखने वाला, शत्रु भी आपकी पकड़ में रहेंगे।
कर्क : उलझनों-झमेलों के बावजूद सरकारी कामों में आपका कदम बढ़त की तरफ रहेगा, तेज प्रभाव बना रहेगा।
सिंह : किसी धार्मिक प्रोग्राम के साथ जुड़ने, धार्मिक लिटरेचर पढ़ने, कथा वार्ता, भजन कीर्तन सुनने में जी लगेगा।
कन्या : पूरा परहेज रखने के बावजूद पेट कुछ बिगड़ा-बिगड़ा सा रहेगा, मगर आम हालात अनुकूल चलेंगे।
तुला : व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, कोशिशों में कामयाबी मिलेगी, फैमिली फ्रंट पर तालमेल सद्भाव रहेगा।
वृश्चिक : बेशक आप एक्टिव-इफैक्टिव तो रहेेंगे, तो भी दुश्मन आपके खिलाफ अपनी शरारतों में बिजी रहेंगे।
धनु : धार्मिक एवं सामाजिक कामों में ध्यान, संतान के हैल्पिंग रुख के कारण आपको अपनी किसी मुश्किल को हल करने में सफलता मिलेगी।
मकर : प्रॉपर्टी के किसी काम के लिए आपकी भागदौड़ अच्छा नतीजा देगी, शत्रु आपकी पकड़ में रहेंगे।
कुंभ : आम सितारा आपको हिम्मती, उत्साही तथा कामकाजी तौर पर व्यस्त रखेगा, भागदौड़ भी बनी रहेगी।
मीन : मिट्टी, रेता, बजरी, टिम्बर, कंस्ट्रक्शन मैटीरियल का काम करने वालों की अर्थ दशा बेहतर रहेगी, इज्जत-मान की प्राप्ति।
