एक्टर अरबाज खान ने पिछले साल अक्टूबर में पत्नी शूरा खान संग एक प्यारी सी बेटी का स्वागत किया, जिसका नाम कपल ने सिपारा रखा है। हालांकि, अरबाज-शूरा ने अभी तक अपनी लाडली का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है, लेकिन हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर सिपारा की ईद सेलिब्रेशन की झलक दिखाई, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गई।

अरबाज खान की पत्नी शूरा खान ने ईद के 3-4 दिन बाद सोशल मीडिया पर अपनी लाडली की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की और इसके कैप्शन में लिखा- ‘ईद वाइब्स’। शूरा ने जो फोटो शेयर की है, उसमें सिपारा का चेहरा नजर नहीं आ रहा, बल्कि उसके नन्हे पैरों की झलक दिखाई दे रही है। पैरों में उसने घूंघरू वाली पायल पहनी है और कुर्ता पायजामा पहने दिख रही है।

बता दें कि अरबाज खान की पत्नी शूरा खान ने 5 अक्टूबर 2025 को बेटी सिपारा को जन्म दिया। ये अरबाज और शूरा की पहली संतान है। इससे पहले अरबाज खान ने मलाइका अरोड़ा से शादी की थी, जिससे उनका एक बेटा है। हालांकि, अरबाज और मलाइका का शादी के कुछ सालों बाद तलाक हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights