DMDK (देसिया मुरपोक्कू द्रविड़ कड़गम) संस्थापक विजयकांत का कोरोना के चलते निधन हो गया है। विजयकांत को सांस लेने में तकलीफ के कारण वेंटिलेटर के सपोर्ट पर रखा गया था।

देश में कोरोना मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। कई राज्यों में कोविड केस लगातार बढ़ रहे हैं। अब तमिलनाडु की राजनीति में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है।

DMDK (देसिया मुरपोक्कू द्रविड़ कड़गम) संस्थापक विजयकांत का कोरोना से निधन हो गया है। तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के पूर्व नेता विजयकांत को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।

इससे पहले, नवंबर में तबीयत बिगड़ने पर विजयकांत को चेन्नई के एमआईओटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खांसी और गले में दर्द के कारण वह 14 दिनों तक डॉक्टरों की निगरानी में रहे।

बताया जा रहा है कि DMDK पार्टी के संस्थापक विजयकांत चेन्नई के MIOT हॉस्पिटल में एडमिट थे. यहीं उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके निधन के बाद हॉस्पिटल के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights