मनीष अग्रवाल
सहारनपुर । परिक्षेत्र में चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत प्रशासनिक फेरबदल, सहारनपुर से शामली और मुजफ्फरनगर भेजे गए निरीक्षक। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में डीआईजी सहारनपुर परिक्षेत्र अभिषेक सिंह ने चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में निरीक्षकों के स्थानांतरण एवं नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं।
जारी आदेश के अनुसार सहारनपुर जनपद में तैनात कुछ निरीक्षकों को परिक्षेत्र के शामली और मुजफ्फरनगर जनपदों में स्थानांतरित किया गया है। इस प्रशासनिक फेरबदल को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।
चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तैनाती में आवश्यक बदलाव किए जाते हैं, ताकि चुनाव प्रक्रिया के दौरान निष्पक्षता और पारदर्शिता बनी रहे। इसी उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।
डीआईजी अभिषेक सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई का मकसद चुनावी व्यवस्था को मजबूत करना, कानून-व्यवस्था बनाए रखना और निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन को पहले से तैयार रखना है। आगामी चुनाव को लेकर पुलिस विभाग की गतिविधियां अब तेज होती नजर आ रही हैं।
