up-vns-cm-doura-baithak-

वाराणसी,06 मई । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को वाराणसी पहुंचे। गोरखपुर से मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन में बने हेलीपैड पर उतरा तो वहां पहले से मौजूद भाजपा के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अफसरों ने मुख्यमंत्री की अगवानी की।

पुलिस लाइन से मुख्यमंत्री कड़ी सुरक्षा के बीच वाहनों के काफिले में सर्किट हाउस आए। यहां कुछ देर रूकने के बाद वे भोजूबीर स्थित उदय प्रताप कॉलेज में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर डॉ. राजीव कृष्ण के घर आयोजित मांगलिक समारोह में शामिल हुए। यहां परिजनों से कुछ देर बातचीत के बाद मुख्यमंत्री ने उनके साथ सामूहिक फोटो भी खिचाई। इसके बाद वे कालभैरव मंदिर में दर्शन पूजन के लिए पहुंचे। मंदिर में विधि विधान से दर्शन पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने बाबा की आरती भी की। कालभैरव मंदिर से मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में जाकर दर्शन पूजन करेंगे। शहर में मौजूदगी के दौरान मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में विकास कार्यों की समीक्षा करने के बाद प्रयागराज जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री मंगलवार शाम को ही काशी आने वाले थे। लेकिन गोरखपुर में शिक्षामित्रों के चेक वितरण कार्यक्रम में देर होने के कारण उनका दौरा रद्द हो गया था। शहर में मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए उनके कार्यक्रम स्थल और आवागमन वाले मार्ग को नो-फ्लाई जोन घोषित करने के साथ सुरक्षा का व्यापक प्रबंध किया गया है।———

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights