up-ptpgh-elderly-person-dies

प्रतापगढ़, 08 अगस्त । उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार सुबह घर के बाहर छप्पर के नीचे सो रहे बुजुर्ग के ऊपर अचानक कच्चे मकान की दीवार गिर गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

मोंठिन गांव निवासी नासिर अली (70) रोज की तरह शनिवार सुबह घर के बाहर बने छप्पर के नीचे सो रहे थे। अचानक मकान की दीवार भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और मलबे में दबे बुजुर्ग को निकलते हुए परिजन और ग्रामीण तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए लालगंज ट्रामा सेंटर लेकर गए, लेकिन रास्ते में असरही गांव के पास ही उनकी मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत के बाद परिजन शव को वापस घर लेकर लौट आए।

सीओ कुंडा शिवनारायण वैश्य ने बताया कि लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में बुजुर्ग की कच्चे मकान की दीवार गिरने से मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

———–

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights