up-prayagraj-bjp-mhanagar-

प्रयागराज, 26 अक्टूबर । महर्षि वाल्मीकि ने अपने तप और ज्ञान से समाज को यह संदेश दिया कि व्यक्ति जन्म से नहीं, बल्कि अपने अच्छे कर्मों और विचारों से महान बनता है। रामायण केवल एक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने का सही तरीका, कर्तव्य, मर्यादा और सत्य का मार्ग सिखाने वाली अमूल्य कृति है। यह बातें भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने सोमवार को सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर कहीं।

भाजपा अनुसूचित मोर्चा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। संजय गुप्ता ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि विश्व प्रसिद्ध पवित्र ग्रंथ रामायण के रचयिता हैं। उनका जीवन परिवर्तन की अद्भुत मिसाल है। उन्होंने अपने तप, ज्ञान और विचारों से समाज को नई दिशा दी। उनका जीवन हमें प्रेरणा देता है कि अच्छे कर्मों और विचारों के माध्यम से व्यक्ति महानता हासिल कर सकता है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में सभी वर्गों का सम्मान है। महर्षि वाल्मीकि के विचार आज भी समाज को सत्य, मर्यादा और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के महानगर अध्यक्ष संजय पासवान, पार्षद प्रवीण भारती, अंकित कनौजिया, रामनरेश सरोज, सौरभ सिंह पासी, गया प्रसाद, मिथुन भारतीय, अमन कनौजिया, इजहार, नवीन शर्मा, अमित कनौजिया, पृथ्वी, अनुराग सोनकर, शेष कुमार और शुभम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights