उत्तर प्रदेश के देवरिया के पुलिस महकमे में एक बार फिर अधिकारियों का तबादला देखने को मिला है। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने पुलिस विभाग में बड़े बदलाव किए हैं। एसपी संजीव सुमन ने तबादला एक्सप्रेस चलाते हुए 25 निरीक्षकों और उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल किया है। कई थानों की कमान बदली गई है तो कई अनुभवी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। संजीव सुमन के इस एक्शन से पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। 





इन तबादलों के बाद पूरे जिले में चर्चा का दौर शुरू हो गया है। पुलिस विभाग में इसे एक बड़ी प्रशासनिक कवायद माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, यह फेरबदल जिले में पुलिसिंग को और मजबूत बनाने तथा कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से किया गया है।

वहीं एसपी संजीव सुमन ने कहा कि जो भी अधिकारी अच्छा काम करेंगे, उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। हालांकि लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर एक्शन हो सकता है। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि जिले में पारदर्शी और जिम्मेदार पुलिस व्यवस्था ही उनकी प्राथमिकता है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights