उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के पैकोलिया थाना क्षेत्र में परी हत्याकांड के मामले में पैकोलिया थानेदार सहित तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया है कि पैकोलिया थाना क्षेत्र मे जीतीपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर रविवार को परी श्रीवास्तव की हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर 11 व्यक्तियों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें सात की गिरफ्तारी की जा चुकी है तथा शेष की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत है।        

इस घटना के बाद पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) संजीव त्यागी के हस्तक्षेप के बाद पैकोलिया थाने दार धर्मेन्द्र यादव,उपनिरीक्षक रमेश कुमार तथा आरक्षी देवनाथ यादव को पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन द्वारा सोमवार की देर शाम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस घटना में पीड़ति पक्ष के घायलों का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। जहां पर पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) संजीव त्यागी द्वारा घायलों का हाल जाना गया और दोषियों पर कार्यवाही के लिए पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights