up-notorious-criminal-injured-

मीरजापुर, 16 मई । उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में थाना कछवां पुलिस के हाथ शनिवार की भोर बड़ी सफलता लगी। प्रभारी थानाध्यक्ष के रूप में कार्यरत सहायक पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षणाधीन कनिष्क आर. जामकर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान एक वांछित आरोपित को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार थाना कछवां पर दर्ज आयुध अधिनियम के मुकदमे में वांछित मोटरसाइकिल से भटौली मार्ग से भदोही की ओर जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर थाना कछवां पुलिस ने केवटावीर के पास घेराबंदी कर सघन वाहन चेकिंग शुरू की। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया। बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश की पहचान देवश्वर शुक्ला पुत्र कृपाशंकर निवासी जयवंत सिंह का पुरा थाना पड़री के रूप में हुई। वहीं उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपित के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल 32 बोर, दो कट्टा (315 बोर व 303 बोर), एक जिंदा कारतूस तथा एक खोखा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने घायल आरोपित को उपचार के लिए अस्पताल भेजते हुए मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार आरोपित की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अमरजीत चौहान, उपनिरीक्षक विनय कुमार दुबे, चौकी प्रभारी कस्बा कछवां साहिद यादव, मुख्य आरक्षी धनंजय राय, अताउल्ला खां, शिवपूजन चौबे एवं मृदुल यादव शामिल रहे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights