a-parked-two-wheeler-caught-fi

जौनपुर, 07 नवंबर । उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में जफराबाद थाना क्षेत्र स्थित कबुलपुर बाजार में शनिवार की शाम सड़क किनारे खड़ी एक दोपहिया गाड़ी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते गाड़ी आग की लपटों से घिर गई और जलकर राख हो गई। स्थानीय लोगों ने पानी और बालू डालकर करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

सिरकोनी क्षेत्र के बीरभानपुर गांव निवासी अरविंद पाठक के बेटे आशुतोष पाठक निजी काम से कबुलपुर बाजार आए थे। उन्होंने अपनी गाड़ी सड़क किनारे खड़ी की और सामान खरीदने के लिए दूसरी दुकान पर चले गए। करीब 20 मिनट बाद अचानक गाड़ी से धुआं निकलने लगा और उसमें आग लग गई।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights