up-fatehpur-blood-donate-10-persons

फतेहपुर, 19 जुलाई । उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में रविवार को संस्था सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 10 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर समाज सेवा की अनूठी मिसाल पेश की।

मानस रक्तकेंद्र में आयोजित रक्तदान शिविर में सुभाष तिवारी, आदर्श शुक्ला, विनीत कुमार, शिवम श्रीवास्तव, आशु पटेल, निखिल कुमार, स्वतंत्र, राजा, वैभव श्रीवास्तव, प्रवीण कुमार ने रक्तदान किया। इन सभी रक्तदाताओं के इस मानवीय कार्य की सराहना करने के साथ प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर मानस रक्तकेंद्र प्रभारी अमन यादव ने स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व पर संदेश देते हुए कहा कि “रक्तदान न सिर्फ किसी जरूरतमंद को नया जीवन देता है, बल्कि यह हमारे स्वयं के स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी है।

शिविर को सफल बनाने में सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फ़ाउंडेशन से गुरमीत सिंह, नीतिज श्रीवास्तव, मिस्बा, सुमित और मानस रक्तकेंद्र से प्रभारी अमन यादव, अनामिका पाल व विष्णु सिंह की उपस्थिति एवं विशेष सहयोग रहा।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights