up-fatehpur-accidend-elder-bro

फतेहपुर, 07 जुलाई । उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मंगलवार की मध्य रात को तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने बड़े भाई को मृत घोषित कर दिया, वहीं छोटे भाई को मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया।

बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के हाफिजपुर हरकरण गांव निवासी संतोष पासवान अपने छोटे भाई सर्वेश (28) के साथ मोटरसाइकिल से अपनी ससुराल फतेहपुर शहर के गढ़ीवा मोहल्ले में तेरहवीं संस्कार में गए थे। कार्यक्रम के बाद वह वापस अपने गांव हाफिजपुर हरकरण लौट रहे थे। तभी बिन्दकी कोतवाली व कस्बा के मोहल्ला कटरा के गंगा वाटिका के समीप पिकअप की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों भाईयों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सक ने संतोष पासवान को मृत घोषित कर दिया। जबकि छोटे भाई सर्वेश को प्राथमिक उपचार बाद मेडिकल कॉलेज फतेहपुर रेफर कर दिया गया।

बिन्दकी कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और घायल दोनो भाईयों को सीएचसी भर्ती कराया, जहां चिकित्सक धर्मेंद्र कुमार ने बड़े भाई को मृत घोषित कर दिया। शव को कब्जे में लेकर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights