मनीष अग्रवाल 

सहारानपुर।  मंगलवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र अभषेक सिंह सहारनपुर द्वारा आगामी श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने तथा कांवड़ यात्रा को सुरक्षित एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु रिजर्व पुलिस लाइन्स, सहारनपुर स्थित नवीन सभागार में एक महत्वपूर्ण समन्वय गोष्ठी आयोजित की गई।
गोष्ठी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सहारनपुर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार मुजफ्फरनगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मयंक पाठक सहारनपुर, पुलिस अधीक्षक शामली, पुलिस अधीक्षक यातायात सहारनपुर, पुलिस अधीक्षक यातायात देहरादून, पुलिस अधीक्षक यातायात हरिद्वार सहित अन्य पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे। गोष्ठी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, संवेदनशील स्थलों की निगरानी, अंतरजनपदीय समन्वय एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय द्वारा सभी अधिकारियों को सतर्कता, प्रभावी समन्वय एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, जिससे कांवड़ यात्रा-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सकुशल सम्पन्न कराया जा सके।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights