up-deoria-police-2-arrested

देवरिया, 04 मई । उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के बरहज पुलिस ने साेमवार काे हत्या के एक चर्चित मामले में नामजद दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर खुदिया मिश्र मुख्य मार्ग से अभियुक्त राजकुमार (37 वर्ष) व बाबूलाल (33 वर्ष) निवासीगण ग्राम करौदी थाना बरहज को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ थाना बरहज मे केस दर्ज हैं।

उन्होंने बताया कि घटना पिछले माह 17 अप्रैल की है, जब ग्राम करौंदी में पट्टीदारी विवाद के चलते मकान निर्माण को लेकर जयराम और राजकुमार पक्ष में झगड़ा हो गया। आरोप है कि इस दौरान राजकुमार और उसके परिजनों ने जयराम के पिता मवाजा पर लाठी से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज देवरिया में उनकी मृत्यु हो गई।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights