up-crime-6-accused-arreset-

हाथरस, 25 जुलाई । उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद में सिकंदराराऊ थाना पुलिस ने शनिवार को लाखों के कॉपर गबन मामले का खुलासा करते हुए छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 52 लाख रुपये की 26 कॉपर की सिल्लियां और दो तमंचे बरामद किए हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि बीते माह 23 जून को हरदोई जिले के निवासी पुष्पेंद्र सिंह ने सिकंदराराऊ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 21 जून की शाम को राजेश कुमार नामक व्यक्ति एक ट्रक कंपनी का कॉपर लेकर गया था। 22 जून को जब माल फर्म तक नहीं पहुंचा तो ट्रांसपोर्ट कंपनी ने सुबह 10 बजे पुष्पेंद्र को सूचित किया। जीपीएस ट्रैकिंग से पता चला कि ट्रक सिकंदराराऊ के पुठखेड़ा गांव के सामने खड़ा है, जिसमें ड्राइवर नहीं है और अधिकांश माल गायब है। इस शिकायत पर मामला दर्ज कर थाना पुलिस को जांच में लगाया गया। पुलिस टीम को जांच में

एएसपी ने बताया कि इस घटना में ट्रक चालक राजेश कुमार उर्फ बंटू पुत्र राजकुमार निवासी नगला धनु थाना सकीट जनपद एटा, कुलदीप उर्फ मोहित उर्फ मामा पुत्र छोटेलाल यादव निवासी दीन नगरिया तिमनपुरा थाना कुरावली जनदप मैनपुरी, दुर्वेश कुमार यादव उर्फ झम्मू पुत्र शिवराज सिंह निवासी मझौला थाना पटियाली जनपद कासगंज, पवन यादव पुत्र सतीश चन्द निवासी कोयना थाना बागवाला जपनद एटा, पुष्पेन्द्र पुत्र जयपाल सिंह निवासी जोधपुर थाना एका जिला फिरोजाबद और अवधेश यादव पुत्र हेम सिंह निवासी चन्दनपुरा थाना पटियाली जिला कासगंज को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपितों ने बताया कि वे पिछले लगभग तीन महीने से चोरी/गबन की इस घटना की साजिश रच रहे थे। उन्होंने 21 जून की रात को इस योजना को अंजाम दिया। ट्रक चालक राजेश कुमार उर्फ बंटी निवासी एटा की मिलीभगत से ट्रक में लदी 48 कॉपर सिल्लियों में से 36 सिल्लियां मैनपुरी के कुरावली जंगल में उतार ली गई थीं। शेष 12 सिल्लियां ट्रक में छोड़कर पुष्पेंद्र निवासी फिरोजाबाद को ट्रक के साथ सिकंदराराऊ की ओर भेज दिया गया था। पुष्पेंद्र ट्रक को सिकंदराराऊ हाईवे पर छोड़कर फरार हो गया था। आरोपितों ने बताया कि उन्होंने यह योजना इसलिए बनाई थी ताकि पुलिस को लगे कि चालक राजेश के साथ लुटेरों ने लूटपाट की है। वे उतारी गई सिल्लियों को बेचने के लिए दिल्ली जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी गाड़ी खराब हो गई। उन्होंने सभी सिल्लियां उतारकर झाड़ियों में छिपा दीं। खराब वाहन को संदीप निवासी एटा मरम्मत के लिए ले गया था और बची हुई 10 सिल्लियां उसी के पास हैं। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिए गए। सभी आरोपितों के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights