मथुरा जिले के एक निजी स्कूल में एक शिक्षक ने कम से कम दो बच्चों को कथित तौर पर शारीरिक दंड दिया, जिसके बाद शिक्षा विभाग ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। गोवर्धन निवासी नीरज ने जिला शिक्षा अधिकारी से शिकायत की कि गोवर्धन के श्री बृजधाम पब्लिक स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ रहे उनके बेटे विवेक को प्रश्नों का उत्तर देने में विफल रहने के बाद सुरेंद्र नामक शिक्षक ने दंडित किया था।

नीरज ने आरोप लगाया कि शिक्षक ने विवेक समेत दो बच्चों को धूप में खड़ा किया, मुर्गा बनाया, निर्वस्त्र किया और उन्हें उसी स्थिति में बैठने और चलने के लिए मजबूर किया। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षक ने प्लास्टिक पाइप से बच्चों को पीटा भी। नीरज ने यह भी आरोप लगाया कि उसके भतीजे दीपांशु को भी यही सजा दी गई। बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने मीडिया को बताया कि घटना के संबंध में एक नोटिस दिया गया है और जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights