uk-tree-plantation-drive-

देहरादून, 05 जून (हि. स.)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मंत्रम संस्था ने देहरादून के यमुना कॉलोनी में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुकुल पाण्डे ने संस्था की ओर से संचालित वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता अभियानों की सराहना की। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखरेख और संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है।

संस्था के अध्यक्ष मधुसूदन जोशी ने कहा कि मंत्रम संस्था विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी जल संरक्षण, जल संवर्धन और पर्यावरण जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखेगी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष संस्था का वृक्षारोपण अभियान ‘मेरा वृक्ष मेरा मित्र’ नाम से संचालित किया जाएगा, जिसके तहत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में पौधरोपण और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी बेहद जरूरी है और प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।

कार्यक्रम में विकास सिंह राणा, हेमलता त्रिपाठी, विवेक पंवार, राकेश सेनवाल, तिलकराज गुप्ता, अजय मोहन सेमवाल, कुलदीप पंत सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights