uk-beef-wanted-arrest

हरिद्वार, 04 जून । गौकशी के मामलों में वांछित आरोपितों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस को एक और सफलता मिली है। दो माह से फरार चल रही एक महिला आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार गौकशी करने तथा गौकशी के मामलों में वांछित चल रहे आरोपितों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई के क्रम में कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया था।

गठित पुलिस टीम ने 4 जून को कार्रवाई करते हुए उत्तराखंड गौवंश संरक्षण अधिनियम से संबंधित प्रकरण में वांछित चल रही एक महिला आरोपित को गिरफ्तार किया। आरोपित महिला थाना भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम सिरचन्दी की निवासी है और पिछले लगभग दो माह से फरार चल रही थी। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर उसका चालान कर दिया है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights