uk-kumbh-mela-blue-print

हरिद्वार, 07 सितंबर । कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के तहत शंकर आश्रम चौक और पुराना रानीपुर मोड़-परशुराम चौक क्षेत्र में प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर व्यापारियों में बनी आशंका मेला प्रशासन के संवाद के बाद दूर हो गई है।

मेला प्रशासन ने ब्लू-प्रिंट और डिजाइन दिखाकर पूरी योजना समझाई।

मेलाधिकारी सोनिका के निर्देश पर अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने सोमवार को अधिकारियों के साथ दोनों क्षेत्रों का भ्रमण किया और व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों से संवाद किया।

अपर मेलाधिकारी ने बताया कि कुंभ मेला मद से सड़क, फुटपाथ और चौराहों के सुधार व सौंदर्यीकरण के कार्य कराए जा रहे हैं।

इसका उद्देश्य कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा देने के साथ स्थानीय नागरिकों को दीर्घकालिक लाभ पहुंचाना है। हर की पैड़ी से प्रमुख मंदिरों और बाजारों तक सुरक्षित आवाजाही के लिए पैदल यात्री अनुकूल फुटपाथ, आंतरिक सड़कों का सुधार, पौधारोपण और आकर्षक लाइटिंग की योजना है।

व्यापारियों ने पार्किंग और यातायात प्रभावित होने की आशंका जताई थी। इस पर अपर मेलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि निर्माण के दौरान व्यापार, आवागमन, वाहन संचालन और पार्किंग का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

यातायात सुचारू रखने के लिए सड़क के बीच डिवाइडर की चौड़ाई नहीं बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

ब्लू-प्रिंट देखने के बाद व्यापारियों ने माना कि जानकारी के अभाव में भ्रांतियां थीं। अब स्थिति स्पष्ट है। उन्होंने योजनाओं को हरिद्वार के लिए उपयोगी बताते हुए सहयोग का आश्वासन दिया।

इस दौरान वार्ड 15 के पार्षद विवेक भूषण, वार्ड 23 के पार्षद प्रतिनिधि गुलशन शर्मा, व्यापारी प्रतिनिधि सागर अरोड़ा, सुभाष जिंदल, राजेश कुमार, लोक निर्माण विभाग के ईई योगेश कुमार और पीआईयू के एई सरीन कुमार मौजूद रहे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights