uk-kanwar-sewa-shivir

हरिद्वार, 06 अगस्त । भारतीय किसान यूनियन सर्व द्वारा नहर पटरी मार्ग पर कांवड़ियों के लिए लगाए गए निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण शिविर में लक्सर नगरपालिका अध्यक्ष संजीव चौधरी ने पहुंचकर कांवड़ियों का हाल जाना। संगठन के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद संजीव चौधरी ने शिविर में आए कांवड़ियों को दवाएं और फल वितरित किए।

इस अवसर पर संजीव चौधरी ने कहा कि कांवड़ियों की सेवा करना हम सभी का कर्तव्य है। अधिकांश कांवड़िये नंगे पांव सैकड़ों किलोमीटर चलकर जाते हैं, जिससे उनके पैरों में छाले पड़ जाते हैं। ऐसे में समय पर दवा और उपचार मिलने से उनकी यात्रा आसान हो जाती है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में ज्यादातर गांव-देहात के लोग शामिल होते हैं और उनके दर्द को एक किसान ही सबसे बेहतर समझ सकता है। शिविर में भारतीय किसान यूनियन सर्व के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री सत्यनारायण शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, रेनू चौहान, डॉ. रूबी सैनी, डॉ. राजकुमार सैनी, जसविंदर सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights