uk-illegal-english-liquor-

एसटीएफ ने रविवार को बताया कि पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर राज्य में बाहरी राज्यों से लाई जा रही अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ के निर्देशन में एसटीएफ और थाना पटेलनगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की।

पुलिस ने एक ट्रक से पंजाब से लाई गई 80 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। बरामद शराब में 25 पेटी रॉयल स्टैग की 300 बोतलें, 35 पेटी मैकडोवेल के 1680 पव्वे व 20 पेटी इंपीरियल ब्लू के 960 पव्वे शामिल हैं। पुलिस ने शराब से लदे ट्रक संख्या यूके-12 सीए-0451 को भी कब्जे में ले लिया।

इस मामले में पंजाब के मोहाली जिले के बनूर थाना क्षेत्र स्थित बुडनपुर गांव निवासी जगजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित के खिलाफ थाना पटेलनगर में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अजय सिंह ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights