uk-uk-job-fair-recruitment

देहरादून, 19 जून । उत्तराखंड के कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देहरादून की ओर से 29 जून को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें निजी क्षेत्र की छह प्रतिष्ठित कंपनियां 85 रिक्त पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, रोजगार मेला प्रातः 10 बजे से सायं पांच बजे तक आयोजित होगा। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ममता चौहान नेगी ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ऐसे आयोजनों को नियमित रूप से आयोजित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में देहरादून सहित राज्य के अन्य जनपदों के बेरोजगार युवा भी भाग ले सकेंगे। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर में पूर्व पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। रोजगार मेले के दिन भी पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा, मूल शैक्षणिक एवं अन्य प्रमाण-पत्र, उनकी छाया-प्रतियां, सेवायोजन कार्यालय का पंजीयन कार्ड तथा वैध पहचान पत्र लाना होगा।

रोजगार मेले में थेटा फार्मा, विंडलास बायो मेडिसिन, आईपीसीए लेबोरेट्रीज, अम्भर, मेंटोरे वॉटर एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड और लाइटेनियम टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड सहित छह कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। सेवायोजन विभाग ने अधिक से अधिक युवाओं से रोजगार मेले का लाभ उठाने और समय रहते पंजीकरण कराने की अपील की है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights