uk-akhada-parishad-honoured

हरिद्वार, 30 जून । कुम्भ का दिव्य व भव्य आयोजन राष्ट्र को सार्थक दिशा व युवा पीढ़ी को संस्कार प्रदान करने का कार्य करेगा। यह बात अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पुनर्निर्वाचित अध्यक्ष महंत रविन्द्र पुरी ने कनखल स्थित मानव कल्याण आश्रम में श्री ललिताम्बा देवी ट्रस्ट के संयोजन में आयोजित स्वागत समारोह में कही। श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार संतों के मार्गदर्शन व सहयोग से दिव्य व भव्य कुम्भ आयोजित करने में जुटी है। कुम्भ मेले में समूचे देश-दुनिया से करोड़ों श्रद्धालु व आस्थावान सनातनी तीर्थनगरी पधारेंगे।

उन्होंने कहा अखाड़ों की सहमति व परामर्श से ही अखाड़ा परिषद की नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया है। नवगठित कार्यकारिणी द्वारा कुम्भ मेला आयोजन में सहयोग व समन्वय बनाने का कार्य बेहतर रूप से किया जायेगा। श्री ललिताम्बा देवी ट्रस्ट के महामंत्री अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज सनातन संस्कृति व अखाड़ा परम्परा के संवाहक हैं। उनके कुशल व कर्मठ नेतृत्व में कुम्भ का आयोजन भव्य व ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न होगा। श्री ललितम्बा देवी ट्रस्ट के ट्रस्टी श्रीमहंत देवानन्द सरस्वती, ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, उपाध्यक्ष बहादुर सिंह वर्मा, कोषाध्यक्ष रेणुका बेन एल. ठक्कर, ट्रस्टी गोविन्द सारडा, स्वामी दुर्गेशानन्द सरस्वती, अरूण लड्ढा ने श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज का अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights