nishchal-joshi-appointed-bjps

नैनीताल, 29 जून । भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में नैनीताल जिले के आईटी विभाग के नए दायित्वों की घोषणा की है। पार्टी ने निश्चल जोशी को जिला आईटी संयोजक तथा कामायनी मिश्रा एवं विक्रम कार्की को सह आईटी संयोजक नियुक्त किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला प्रभारी खिलेंद्र चौधरी, सह प्रभारी श्रीपाल राणा एवं प्रदेश आईटी विभाग प्रमुख प्रवीण लेखवार ने संगठनात्मक आवश्यकताओं तथा कार्यकर्ताओं के योगदान का मूल्यांकन करने के उपरांत इन दायित्वों की घोषणा की। नियुक्ति की जानकारी मिलने पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। पार्टी नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि निश्चल जोशी आईटी विभाग के माध्यम से संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। साथ ही कामायनी मिश्रा एवं विक्रम सिंह कार्की के सहयोग से जिले में आईटी संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights