मनीष अग्रवाल

सहारनपुर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सहारानपुर के आदेशों पर यातायात प्रभारी अमित तोमर के नेतृत्व में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। जिले के चार टोल प्लाजा पर पुलिस टीमों ने वाहनों की जांच की और नियम तोड़ने वाले चालकों पर कार्रवाई कर ओवरस्पीडिंग दौड़ रहे 340 वाहनों का किया चालान,
इस अभियान के दौरान ओवरस्पीडिंग समेत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। रिपोर्ट के मुताबिक 340 चालान काटे गए और करीब 6 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच के लिए ब्रेथ एनालाइजर का इस्तेमाल किया। अधिकारियों का फोकस खासतौर पर हाईवे और टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों की जांच पर रहा। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा को लेकर ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे शराब पीकर वाहन न चलाएं और निर्धारित गति सीमा समेत सभी यातायात नियमों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights