दिव्यांगजनों की सहायता के लिए लगाया गया कैंप 

जौनपुर ,10 फरवरी (हि.स.)। दिव्यांगजनों की सहायता के लिए प्रदेश सरकार ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। दिव्यांग बोर्ड द्वारा हर सोमवार को विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैम्प में दिव्यांगजनों को आवश्यक उपकरण और प्रमाण पत्र प्रदान किए जा रहे हैं।डॉक्टर निधि श्रीवास्तव ने बताया कि यह कैंप शासन की मंशा के अनुरूप आयोजित किया जा रहा है। कैंप में दिव्यांगजनों की श्रेणी के अनुसार उनकी जांच की जाती है और संबंधित विभाग द्वारा आवश्यक प्रमाण पत्र जारी किए जाते हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता पात्र व्यक्तियों तक आसानी से पहुंच सके। यह दिव्यांगजनों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा है, जहां वे एक ही स्थान पर सभी आवश्यक दस्तावेज और सहायक उपकरण प्राप्त कर सकते हैं। सरकार की इस पहल से दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होगी। उनके जीवन में सुधार लाने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights