मनीष अग्रवाल
तीतरो। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण, गोकशी, हत्या, चोरी, लूट, डकैती, नकबजनी, छिनैती, अवैध नशे के कारोबार जैसे आदि आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व इन घटनाओं में संलिप्त अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार सघन गस्त/चैकिंग की जा रही है। इसी क्रम मे बीती मध्यरात्रि को थाना तीतरों प्रभारी सचिन पुनिया मय पुलिस टीम द्वारा तीतरों से कच्ची गढ़ी,शामली जाने वाली रोड पर ग्राम फूसगढ़ की पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग की जा रही थी। तभी ग्राम फूसगढ की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आते दिखायी दिये। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा मोटसाइकिल सवार व्यक्तियों को टार्च की रोशनी दिखाकर रुकने का ईशारा किया गया। पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल सवार मोटरसाइकिल को मोड़कर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर हड़बड़ी से तेज गति से वापिस ग्राम फूसगढ की तरफ जाने वाले रास्त पर भागने का प्रयास करने लगे, तभी अचानक मोटरसाइकिल फिसल कर गिर गयी। पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में एक बदमाश इमरान पुत्र साकर निवासी ग्राम धानवा थाना तीतरों के पैर में गोली लगने से घायलवस्था मे असलाह , कारतुस,बाईक सहित गिरफ्तार किया गया एवं एक अन्य बदमाश जंगल व अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। फरार बदमाश की तलाश हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार कॉम्बिंग की जा रही है।
