मनीष अग्रवाल
सहारनपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर थाना परिसर में भाई-बहन के प्रेम और विश्वास की अनूठी मिसाल देखने को मिली। तीतरो थाना प्रभारी विकास चारण ने अपने क्षेत्र की स्कूली नन्ही बहनों से राखी बंधवाकर उन्हें उपहार दिए और उनकी सुरक्षा का वादा किया। राखी बंधवाते समय थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस हर बहन और बेटी की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने बहनों को भरोसा दिलाया कि किसी भी परेशानी की स्थिति में वे बिना झिझक पुलिस से संपर्क करें। वही थाना मंडी प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा ने अपने क्षेत्र की मुस्लिम बहनों से भी राखी बंधवा कर दिया सुरक्षा का भरोसा।
थानां परिसरों से इस दौरान बहनों व बच्चियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। थाना प्रभारी ने उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास का रिश्ता मजबूत होना जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों ने भी बहनों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने का संकल्प लिया। स्थानीय लोगों ने भी तीतरो एव मण्डी थाना प्रभारी की इस पहल की सराहना की।
