उत्तरकाशी हेलीकॉप्टर क्रैश पर राज्यपाल ने जताया शोक

देहरादून, 8 मई (हि.स.)। उत्तरकाशी के गंगोत्री मार्ग पर गंगनानी के पास हुए हेलीकॉप्टर क्रैश में छह लोगों की दर्दनाक मृत्यु पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक-संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है। राज्यपाल ने उपचाराधीन घायल के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।वहीं, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) ने भी इस हादसे पर प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि घटना की सूचना मिलते ही राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एईओसी) से रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी शुरू कर दी गई। मुख्यमंत्री के निर्देश पर आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन स्वयं कंट्रोल रूम पहुंचे और और रेस्क्यू अभियान की मॉनीटरिंग की। सचिव सुमन ने उत्तरकाशी के जिलाधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट से फोन पर संपर्क कर मौके की जानकारी ली और ग्राउंड जीरो पर मौजूद राहत एवं बचाव दलों से लगातार अपडेट प्राप्त किए। उन्होंने बताया कि इस दुखद हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि एक घायल व्यक्ति को हेली एम्बुलेंस द्वारा एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में कराया जा रहा है।

—-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights