tarun-chug-viksit-bharat-speec

नई दिल्ली, 25 मई । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने देशभर से आये सांसदों और विधायकों से भरे हाल को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत 2047 का लक्ष्य केवल नीतियां बनाने से नहीं बल्कि उनके प्रभावी क्रियान्वयन, मजबूत संस्थागत समन्वय और जनकेंद्रित शासन व्यवस्था से हासिल होगा। वे सोमवार को नेशन फर्स्ट पॉलिसी रिसर्च एंड चेंज फाउंडेशन (एनएफपीआरसी) द्वारा इंडिया हैबिटेट सेंटर में सांसदों और विधायकों के लिए एक विशेष कार्यशाला का आयोजन के मौके पर बोल रहे थे।

इस कार्यशाला में देशभर से लोकसभा, राज्यसभा और विभिन्न विधानसभाओं के जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवाओं, नई शिक्षा नीति, डिजिटल जनसंपर्क और प्रभावी शासन व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

इस अवसर पर तरुण चुग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं ने देश के करोड़ों परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की है और यह समावेशी विकास का मजबूत मॉडल बनकर उभरा है।

चुग ने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 भारत की शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक, कौशल आधारित और भविष्य उन्मुख बना रही है। मातृभाषा आधारित शिक्षा, डिजिटल लर्निंग और स्किल डेवलपमेंट के माध्यम से देश के युवाओं को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने का कार्य हो रहा है।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब शिक्षा, स्वास्थ्य और सुशासन को अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में जनप्रतिनिधियों के लिए प्रभावी संवाद और मीडिया सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म जनता के साथ सीधे संवाद का सशक्त माध्यम बन चुके हैं, जो लोकतंत्र को मजबूत करने के साथ-साथ सरकारी योजनाओं और उपलब्धियों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

कार्यशाला में सांसद और वरिष्ठ हार्ट सर्जन डॉ. सी. एन. मंजूनाथ ने आयुष्मान भारत और स्वास्थ्य सेवाओं पर अपने विचार रखे। वहीं सेन्ट्रल स्क्वायर फाउंडेशन के सीनियर डायरेक्टर सौरभ चोपड़ा ने नई शिक्षा नीति 2020 और शिक्षा सुधारों पर प्रस्तुति दी।

सांसद डॉ. संबित पात्रा ने “सोशल मीडिया” के विषय पर आयोजित सत्र में डिजिटल मीडिया, जनसंपर्क और प्रभावी संवाद रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights