मुजफ्फरनगर।जिले के ग्राम जौली निवासी और पूर्व पुलिस निरीक्षक सैयद अली अब्बास को समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी नेतृत्व द्वारा यह निर्णय लिए जाने के बाद अब्बास के समर्थकों और परिचितों में खुशी की लहर दौड़ गई है।पुलिस विभाग में अपने कार्यकाल के दौरान उत्कृष्ट सेवा और ईमानदारी के लिए कई बार सम्मानित किए जा चुके अली अब्बास ने सेवा निवृत्ति के बाद वर्ष 2022 में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। इसके बाद से वे लगातार संगठनात्मक गतिविधियों और जन आंदोलनों में सक्रिय रहे हैं।पार्टी सूत्रों के अनुसार, उनकी वक्तृत्व क्षमता, जनसंपर्क कौशल और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी है।

अली अब्बास ने बताया कि समाजवादी पार्टी की विचारधारा जनसेवा की भावना पर आधारित है और वे पूरी निष्ठा के साथ पार्टी के नीतियों को जनता तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।जिम्मेदारी मिलने की खबर फैलते ही समर्थकों ने उनके आवास पर पहुंचकर मिठाई बांटी और पटाखे फोड़े। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने इसे जिले के लिए गौरव की बात बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights