मनीष अग्रवाल
सहारानपुर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में साइबर अपराध की रोकथाम व साइबर फ्रॉड में ठगी गयी धनराशि पीडितों के खाते में वापस कराये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम ने बताया कि एक वादी ने 9/12/2025 को आवेदक मौहम्मद आजम पुत्र हाफिज बुरहान द्वारा थाना साइबर क्राइम में एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया था। जिसकेनुसार वादी द्वारा अज्ञात व्यक्ति के बताये फर्जी ट्रेडिंग ऐप के माध्यम से धनलाभ कमाने के लालच में कुल 18,17,827 रूपये जालसाजों के खातों में डाल देने के सम्बन्ध में थाना साइबर क्राइम पर शिकायत दर्ज की गई थी। जिस पर प्रभारी निरीक्षक जावेद खान थाना साइबर क्राइम व विवेचक निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार प्रभारी साइबर सेल की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदक मु० आजम उपरोक्त की साइबर फ्रॉड के माध्यम से ठगी गयी धनराशि में से 3,86,499/- रूपये की धनराशि पीडित के खाते में वापस करायी गयी । पीडित द्वारा धनराशि खाते में वापस पाकर सहारनपुर पुलिस व थाना साइबर क्राइम पुलिस का आभार प्रकट किया गया ।
