south-korea-visit-myung-india

नई दिल्ली, 16 अप्रैल । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग 19-21 अप्रैल तक भारत की राजकीय यात्रा पर आएंगे। राष्ट्रपति ली की यह भारत की पहली यात्रा होगी।

विदेश मंत्रालय के अनुसार ली म्युंग के साथ प्रथम महिला किम हे क्युंग और उनके मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी तथा व्यापारिक नेताओं का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आएगा। इस दौरान राष्ट्रपति ली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। वह प्रधानमंत्री मोदी से जहाज निर्माण, व्यापार, निवेश, एआई, सेमीकंडक्टर, महत्वपूर्ण तथा उभरती प्रौद्योगिकियां, लोगों से लोगों का जुड़ाव और सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा दोनों नेता आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी उनके सम्मान में दोपहर के भोजन का आयोजन करेंगे। राष्ट्रपति मुर्मु म्युंग के सम्मान में एक राजकीय भोज का आयोजन करेंगी।

उल्लेखनीय है कि भारत और दक्षिण कोरिया के बीच एक बहुआयामी साझेदारी है जिसकी जड़ें प्राचीन सभ्यतागत संबंधों और लोकतंत्र तथा कानून के शासन के साझा मूल्यों में निहित हैं।

————-

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights