शिवम वत्स

ढोल नगाड़ों के बीच मूर्ति एवं कलश स्थापना के साथ हुआ शुभारंभ, 19 अक्टूबर को होगा विशाल यज्ञ व भंडारा।

मीरापुर। शिवशक्ति कॉलोनी स्थित शिवशक्ति मंदिर में नौ दिवसीय श्री दुर्गा दुःख-दारिद्र्य विनाशिनी महायज्ञ का वैदिक मंत्रोच्चार और ढोल नगाड़ों के साथ शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में भूमिया मंदिर के महंत बाबा श्यामनाथ महाराज एवं वरिष्ठ व्यापारी नेता ब्रजभूषण अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
समाजसेवी एवं मंदिर प्रबंध समिति के प्रबंधक अभिषेक काम्बोज ने पत्नी रीता काम्बोज तथा पुत्रो विशिष्ट काम्बोज एवं अक्षित काम्बोज के साथ विधिवत रूप से आचार्य पंडित दीपक कृष्णात्रेय के मार्गदर्शन एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मूर्ति एवं कलश स्थापना की। कलश यात्रा में दर्जनों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सायंकालीन पूजा में शिक्षक संजय कुमार शर्मा ने पत्नी चंचल शर्मा सहित मां दुर्गा का पूजन किया और दुर्गा सप्तशती पाठ का श्रवण किया और आरती की।भव्य आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
पंडित दीपक कृष्णात्रेय ने बताया कि नौ दिनों तक प्रतिदिन शाम चार से छह बजे तक मां भगवती का पूजन, दुर्गा सप्तशती पाठ एवं आरती होगी। अनुष्ठान का समापन 19 अक्टूबर 2026 को विशाल यज्ञ एवं भंडारे के साथ किया जाएगा।मुख्य रूप से वासुदेव वत्स,डॉ. कमल कुमार,संजय रॉय,धर्मपाल ठाकुर,संजय माहेश्वरी,अंकुर पहलवान,ऋषि शर्मा,अमित कुमार,रितिन मास्टर जी,अजय शर्मा, अमरदीप,सुधा शर्मा, लता चौधरी, सीमा,डोली शर्मा,पूजा,विमला देवी,रजनी सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights