सावित्री ठाकुर ने कोलंबिया विवि में भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण 

नई दिल्ली, 14 फ़रवरी (हि.स.)। केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने शुक्रवार को कोलंबिया विश्वविद्यालय स्थित लेहमैन सोशल सांइसेज लाइब्रेरी में भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया।

केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “संयुक्त राज्य अमेरिका प्रवास के दौरान कोलंबिया विश्वविद्यालय स्थित लेहमैन सोशल सांइसेज लाइब्रेरी में भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया।”

उन्होंने लिखा डॉ आंबेडकर ने 1913 में कोलंबिया विश्वविद्यालय से अध्ययन प्रारंभ किया था और 1915 में यहां से स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की थी। बाद में 1927 में उन्होंने इसी विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में पीएचडी पूरी की थी। आज भी बड़ी संख्या में भारतीय छात्र इसी विश्वविद्यालय में अध्ययन कर रहे हैं, जो वैश्विक शिक्षा और अनुसंधान में भारत की उपस्थिति को दर्शाता हैं। डॉ आंबेडकर की विद्वता और सामाजिक न्याय के प्रति योगदान हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

—————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights