मनीष अग्रवाल

सहारनपुर | मादक पदार्थों की तस्करी पर थाना बेहट पुलिस का करारा प्रहार — नशा तस्कर को अवैध चरस सहित किया गिरफ्तार। पुलिस उपमहानिरीक्षक, परिक्षेत्र, सहारनपुर द्वारा मादक पदार्थों/नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंन्धित दवाओं की तस्करी / बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस एवं समन्वित कार्यवाही हेतु परिक्षेत्र सहारनपुर के तीनो जनपदो में “ऑपरेशन सवेरा” – “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान चलाया जा रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आशीष तिवारी सहारनपुर के निर्देशन में नशीलें पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व नशे के कारोबार मे शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन सवेरा”” के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बेहट के निकट पर्यवेक्षण में तथा बेहट थाना प्रभारी निरीक्षक सतपाल भाटी के कुशल नेतृत्व में थाना बेहट पुलिस टीम द्वारा रविवार को चैकिंग के दौरान एक नशा तस्कर अभियुक्त रहीस पुत्र सईद निवासी ग्राम हुसैन मलकपुर थाना बेहट जनपद सहारनपुर को बेलका नहर के पास से गिरफ्तार किया गया ।

जिसके कब्जे से 150 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना बेहट पर एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के संबंध में FORWARD AND BACKWARD लिंको की जाँच की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 अरविन्द तोमर,है0का0 राहुल राणा ,का0 संदीप यादव थाना बेहट जनपद सहारनपुर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights