शिवम वत्स

मीरापुर। थाना क्षेत्र के सम्भलहेड़ा निवासी एक युवक की मोटरसाइकिल में मुझेडा स्थित टोल प्लाजा के पास विपरीत दिशा से रॉन्ग साइड में आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल कार के अगले हिस्से में करीब दो फीट तक अंदर घुस गई। जानकारी के अनुसार सम्भलहेड़ा निवासी योगेश पुत्र राजपाल किसी निजी कार्य से मीरापुर आया था। शाम करीब 7 बजे वापस लौटते समय जैसे ही वह मुझेडा स्थित टोल प्लाजा के पास पहुंचा, तभी विपरीत दिशा से रॉन्ग साइड में आ रही एक कार ने उसकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही योगेश सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही युवक के परिजन मौके पर पहुंचे और घायल योगेश को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। वहीं, टोल प्लाजा पर मौजूद लोगों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।पुलिस पूछताछ में कार चालक ने अपना नाम आकिल पुत्र इरशाद निवासी गांव पसौंडा, जिला गाजियाबाद बताया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights