retired-chief-general-manager-

नोएडा, 29 जून । स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया से रिटायर्ड चीफ जनरल मैनेजर के साथ एक बिल्डर कंपनी के लोगों ने फ्लैट बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करके 57 लाख 50 हजार रुपए की ठगी कर ली है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।

थाना एक्सप्रेसवे के प्रभारी अमित खारी ने बताया कि बीती रात को सुभाष चंद्र जोईनवाल ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सौरभ अरोड़ा दीप वर्धन, सोनू और खुशमीत वालिया ने उनसे संपर्क किया। ये लोग ब्रिक एंड वल इंनफ्रा सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के माध्यम से फ्लैट निर्माण कर बेचने का काम करते हैं। इन्होंने नोएडा के सेक्टर 150 में निर्माणाधीन सनशाइन ग्रीन्स नाम की एक सोसाइटी में फ्लैट देने का वादा किया।

पीड़ित के अनुसार दोनों पक्षों के बीच 26 दिसंबर 2024 को सौदा तय हुआ। उन्होंने इन्हें 57 लाख 50 हजार रुपये फ्लैट के एवज में दे दिया, लेकिन आरोपिताेंं ने धोखाधड़ी करके उनकी रकम हड़प ली और उन्हें फ्लैट नहीं दिया। पीड़ित के अनुसार, आरोपिताें ने पैसे मांगने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के अनुसार वह एक बैंक से जनरल मैनेजर के पद से रिटायरमेंट के बाद अपने सपनों का घर बसाने के लिए बिल्डर से संपर्क किया था।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights