lover-held-hostage-and-beaten

हमीरपुर, 28 जून । उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में सुमेरपुर कस्बे के बसंत नगर में रविवार को प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को परिजनों ने कमरे में बंद करके जमकर पीटा और 112 पुलिस को बुलाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। अभी तक किसी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।

सुमेरपुर कस्बे के बसंत नगर में एक युवक प्रेमिका के बुलावे पर उसके घर मिलने के लिए पहुंचा था। इसकी भनक प्रेमिका के भाई को लग गयी। घर पहुंचे भाई ने अन्य परिजनों के साथ मिलकर प्रेमी को घर के अंदर से दबोचकर कमरे में बंद करके जमकर पीटा। पिटाई के बाद 112 को सूचना देकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। 112 की टीम युवक को लेकर थाने पहुंची लेकिन किसी पक्ष द्वारा किसी तरह की तहरीर नहीं देने पर फिलहाल युवक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। थानाध्यक्ष पवन पटेल ने रविवार को शाम बताया कि युवक के साथ मारपीट हुई है लेकिन किसी ने तहरीर नहीं दी है उपचार कराने के बाद युवक के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की जाएगी।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights