प्रयागराज: अवैध रूप से संचालित तेजस अस्पताल सील

प्रयागराज,04 जून (हि.स.)। सराय इनायत हबूसा मोड़ के पास अवैध रूप से संचालित निजी चिकित्सालय तेजस को बुधवार को जांच के दौरान उपमुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.राघवेंद्र सिंह ने सील कर दिया । यह कार्रवाई जिलाधिकारी प्रयागराज के निर्देश पर की गई। डिप्टी सीएमओ डॉ. राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि जनपद में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत बुधवार को प्रयागराज—वाराणसी मार्ग पर स्थित हबूसा मोड़ के पास अवैध रूप से तेजस हास्पिटल के नाम संचालित हो रहा था। जहां स्थलीय निरीक्षण के दौरान पाया गया कि उसका पंजीकरण ही नहीं कराया गया है। बगैर पंजीकरण के ही संचालित किया जा रहा है। हालांकि जांच के दौरान जानकारी मिली कि नवीनीकरण के लिए जो आवेदन किया गया है उसमें डॉ. पल्लवी सिंह का नाम पूर्णकालिक चिकित्सक के रूप में अंकित किया गया है। जबकि डॉ.पल्लवी सिंह वर्तमान में जनपद के करछना सामुदायिक केन्द्र में संविदा के रूप पर स्त्री रोग विशेषज्ञ के रूप में कार्यरत है। जिस समय वहां टीम पहुंची तो अस्पताल में डॉ. पल्लवी सिंह के अतिरिक्त न तो कोई दूसरा चिकित्सक व न ही नर्सिंग स्टाफ पाया गया। मौके पर डॉ.पल्लवी सिंह अकेले थी। जिससे इस अस्पताल के विरूद्ध जिलाधिकारी के निर्देश पर सील कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights