प्रयागराज: पशुपालन विभाग करेगा 9 हजार पौधरोपण

प्रयागराज,05 जून (हि.स.)। जिले की सभी गौशालाओं में छायादार वृक्ष तैयार करने के लिए शासन ने प्रयागराज पशुपालन विभाग को कुल 9 हजार पौध रोपण करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह जानकारी गुरुवार को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. शिवनाथ यादव ने दी।

प्रयागराज पशुपालन विभाग के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि योगी सरकार में गोवंशों की सुरक्षा के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। शासन की मंशा अनुसार जनपद में स्थित सभी गौशालाओं में छायादार पौधे लगाने के साथ ही इस बात का भी ध्यान दिया जा रहा है कि जो गोवंशों के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हों।

डॉ.शिवनाथ यादव ने बताया कि गोवंश की सुरक्षा बहुत ही आवश्यक है। मैं लगातार जनपद के सभी गौशालाओं में मौजूद गायों की स्थिति जानने के लिए निरीक्षण करने जा रहा हूं। इस वित्तीय वर्ष में पशुधन व पशुपालन विभाग को 9 हजार पौधरोपण का लक्ष्य दिया गया है। जिसमें से 7 हजार पौधरोपण गौशालाओं में कराया जा सके, इसकी मुख्य वजह यह है कि गायों को धूप व भीषण गर्मी से आने वाले समय में राहत मिल सके। हमारा प्रयास रहेगा कि गौशालाओं में नीम, पीपल, गूलर, पाकड़ के पौधे लगाए जाय। यह सभी पौधों के फल एवं पत्ती गायों के लिए लाभकारी होते है। दो हजार पौध रोपण सभी विकास खंड में स्थित पशु चिकित्सा केन्द्रों पर किए जाएगे।

—————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights