इन दिनों पूजा भट्ट अपने बयानों की वजह से काफी सुर्खियों में चल रही हैं। कुछ दिनों पहले ही उनके बॉबी देओल संग अफेयर की यादें ताजा हुई थीं और अब पूजा भट्ट ने अपनी शादीशुदा जीवन से जुड़ी की कुछ बातें साँझा की हैं, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर बस उन्हीं के चर्चे हो रहे हैं।

Pooja Bhatt Divorce

पूजा भट्ट की शादी के 11 साल बाद हुआ तलाक
एक इंटरव्यू के दौरान पूजा भट्ट ने बताया कि 2003 में उनकी शादी मनीष मखीजा संग हुई थी लेकिन ज्यादा देर तक ये शादी टिकी नहीं और 2014 में उनका तलाक हो गया है।

इसी पर पूजा भट्ट ने कहा कि मेरे काफी दोस्तों ने मुझसे पूछा कि तुमने इतनी जल्दी शादी क्यों खत्म की लेकिन मेरे पास इसका कोई जवाब नहीं था। हालाँकि उस समय मेरी जिंदगी में कोई और नहीं था लेकिन मुझे अपनी ही शादी में अकेलापन महसूस होने लगा था। जब किसी के साथ होने के बावजूद भी आप अकेला महसूस करते हैं तो इसका मतलब आपका रिश्ता नहीं है।

इसी के साथ पूजा भट्ट ने बताया कि दोस्ती से उनके रिश्ते की शुरुआत हुई थी लेकिन ज्यादा दिन यह चल नहीं पाया और कहा कि मुझे पीछे मुड़के देखना पसंद नहीं और न ही कभी देखना चाहूंगी।

Pooja Bhatt Divorce

 इस खास वजह से हुआ था पूजा भट्ट 
इसी के साथ पूजा भट्ट ने अपने रिश्ते और तलाक को लेकर खुलकर बात करते हुआ खा कि वह कभी भी अपनी जिंदगी की परेशानियों के लिए किसी और को जिम्मेदार नहीं ठहराना चाहती थीं। उनका मानना है कि हर व्यक्ति को अपने फैसलों की जिम्मेदारी खुद लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी में जो भी रिश्ते आए, उन्होंने बहुत कुछ सीखा और इसके लिए वो खुद को बहुत भाग्यशाली मानती हैं।

अपनी शादी टूटने की वजह बताते हुए पूजा ने कहा कि वह कभी मां नहीं बनना चाहती थीं। हालांकि उन्हें बच्चे बहुत पसंद हैं, लेकिन मातृत्व को लेकर उनके मन में वैसी भावना कभी नहीं आई। अपने करियर के सुनहरे दौर में वह अपने सपनों और लक्ष्यों को पूरा करना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने अपने मन और अपनी इच्छाओं को प्राथमिकता दी। पूजा ने बताया कि उनके और उनके पूर्व पति के बच्चे नहीं थे, जिससे दोनों को अपने रिश्ते के बारे में ईमानदारी से सोचने और सही फैसला लेने में मदद मिली।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights