नीरज प्रजापति
सहारनपुर के बाद मुजफ्फरनगर में भी नकली नोट का मामला, ग्राहकों में सुरक्षा को लेकर हड़कंप
मुजफ्फरनगर। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एटीएम से नकली नोट निकलने की सूचना ने बैंकिंग व्यवस्था की सुरक्षा की पोल खोल कर दी है। भोपा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्राहक के एटीएम से नकली नोट निकलने की शिकायत सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी है।
गौरतलब है कि हाल ही में सहारनपुर स्थित PNB की करेंसी चेस्ट में बड़ी मात्रा में कथित नकली नोट मिलने का मामला सामने आया था। शुरुआती जांच में करीब 7.40 करोड़ रुपये की नकली करेंसी सामने आई थी, जबकि बाद की रिपोर्टों में यह आंकड़ा करीब 17 करोड़ रुपये तक पहुंचने की बात कही गई है। मामले की जांच एजेंसियां कर रही हैं। अब मुजफ्फरनगर में PNB के एटीएम से नकली नोट निकलने की शिकायत ने ग्राहकों की चिंता और बढ़ा दी है। ग्राहकों में इस बात के चर्चे भी कुछ काम नहीं है कि आखिर एटीएम में नकली नोट कैसे पहुंच रहे हैं और नोट डालने से पहले उसकी जांच और सत्यापन की व्यवस्था भू केवल दिखावे के लिए ही की जाती है। इस दौरान प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि ग्राहक को ही एटीएम से निकलने वाले नोट की जांच करनी पड़े तो फिर बैंक की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर इतनी डींगे क्यों हांकता हैं कि हमारी सुरक्षा व्यवस्था काफी मजबूत होती हैं। वहीं मांग की गई है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर यह स्पष्ट किया जाना चाहिए कि नकली नोट एटीएम तक कैसे पहुंचा और जिम्मेदारी किसकी है, क्योंकि ग्राहकों का पैसा और भरोसा दोनों दांव पर हैं।
