pm-tribute-anniversary-ram-man

नई दिल्ली, 23 मार्च । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, “डॉ. राम मनोहर लोहिया जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि। वे एक बहुमुखी व्यक्तित्व थे जिन्होंने औपनिवेशिक शासन के विरुद्ध जन आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और 1947 के बाद भारत की प्रगति में योगदान दिया। वे एक उत्कृष्ट विचारक और सामाजिक न्याय के अग्रणी स्वरों में से एक थे। गरीबों और हाशिए पर पड़े लोगों को सशक्त बनाने के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। लैंगिक समानता और सहभागी शासन पर उनके विचार भी उतने ही उल्लेखनीय हैं।”

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights